अवैध रूप से वन भूमि पर सीसी रोड निर्माण पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
बुधनी
“विकास की आड़ में जब नियम कुचले जाएँ,
तब कार्रवाई की कलम सख़्ती से चल जाए…”
बुधनी नगर में वन विभाग की भूमि पर बिना अनुमति सीसी रोड निर्माण के मामले में वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर शिकंजा कस दिया है। नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 6 में खसरा नंबर 133/1 की वन भूमि पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के सड़क निर्माण कराया जा रहा था, जिस पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
वन विभाग की टीम ने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री एवं उपकरणों को जब्त कर लिया है और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अब ठेकेदार द्वारा जब्त सामग्री एवं दर्ज प्रकरण को निरस्त कराने के उद्देश्य से उसी वन भूमि को सड़क निर्माण हेतु स्वीकृत कराने की बात कही जा रही है, जबकि पूर्व में इस संबंध में कोई भी आवेदन वन विभाग को नहीं दिया गया था।
इस पूरे मामले में वन विभाग की एसडीओ सुकृति ओसवाल ने स्पष्ट रूप से बताया कि जब्त की गई सामग्री एवं उपकरणों को राजसात (शासन के पक्ष में जब्ती) करने की कार्रवाई की जाएगी। उनके इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि मामले में विभाग किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है।
इधर, पूरे घटनाक्रम को लेकर नगर परिषद की ओर से अब तक कोई भी आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। नियमों को दरकिनार कर विकास कार्य कराने की यह कोशिश अब कार्रवाई के घेरे में आ चुकी है।
फिलहाल, वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि बिना अनुमति वन भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी हुई है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
अवैध रूप से वन भूमि पर सीसी रोड निर्माण पर वन विभाग की बड़ी
अवैध रूप से वन भूमि पर सीसी रोड निर्माण पर वन विभाग की बड़ी
January 20, 2026 06:10 PM
1 min read
40 views
1/3
Tags:
#वन_विभाग
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google