*घुघरी में 'जन विश्वास सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम संपन्न: 140 आवेदन आए, 9 का मौके पर ही निराकरण*

*घुघरी (मंडला)।* शासन की महत्वाकांक्षी योजना *जन विश्वास सरकार आपके द्वार* कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 03 अक्टूबर को घुघरी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही क्षेत्र के समस्त *सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक* भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि शिविर में कुल *140 आवेदन* प्राप्त हुए। जिनमें से *9 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।* शेष बचे 131 आवेदनों को संबंधित विभागों को निराकरण के लिए सौंप दिया गया है। संभावना है कि उनका भी निराकरण जल्द किया जाएगा।

शिविर में राजस्व, पंचायत, खाद्य, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, कृषि सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं सुनी गईं।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी।