रघुपति राघव राजा राम’ गीत गाकर ग्रामीण जता रहे विरोध

घुनघुटी के गिठौरी गांव में शासकीय तालाब को लेकर ग्रामीणों और बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड की पथौरा पश्चिमी कोल माइंस के बीच हुआ विवाद अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच गया है,मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे है,कांग्रेस भी ग्रामीणों के समर्थन में मैदान में है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भारी पुलिस बल के बीच एसपी कार्यालय के बाहर डटे हैं। विरोध के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत गाकर विरोध जता रहे है।