**गोहद (भिंड)।** भारतीय सेना में 26 वर्षों तक देश की सीमाओं और सुरक्षा के लिए समर्पित सेवा देने के बाद अपने गृह नगर लौटे जवान **हुसैन खान** का गोहद में पूर्व सैनिकों, परिजनों और क्षेत्रवासियों द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया तथा देशभक्ति के नारों के साथ उनकी गौरवपूर्ण सेवा को नमन किया गया।

### सैनिकों का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सैनिक का त्याग, अनुशासन और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि 26 वर्षों की सेवा के बाद हुसैन खान की घर वापसी का यह अवसर सैनिकों के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला है।

### इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारी रहे मौजूद

स्वागत समारोह में **इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन, गोहद** के अध्यक्ष **महेश करारिया फौजी**, वरिष्ठ संरक्षक **सूबेदार अनंतराम प्रजापति**, वेटरन **विषंबर दयाल, केशव सिंह तोमर, रमेश सिंह तोमर, रामप्रताप सिंह तोमर, जयवीर सिंह तोमर, जगदीश नामधारी, धारासिंह शर्मा और अरुण शर्मा** सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहें।