गोर स्कूल में बाल संरक्षण और बाल विवाह को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
मोहनगढ़। थाना मोहनगढ़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम गोर में उमंग उच्च शिक्षा, हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के साथ बाल संरक्षण और महिला सुरक्षा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण, किशोरी बालिका जागरूकता तथा बाल विवाह रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस ने बच्चों को अपने अधिकारों, सुरक्षा और किसी भी तरह की समस्या होने पर परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम थाना प्रभारी अंकित दुबे के नेतृत्व में ग्रामीण स्वावलंबन समिति के सहयोग से आयोजित हुआ। इस दौरान एसआई चतुर सिंह, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र खरे सहित अन्य पुलिसकर्मी, विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Continue With Google