आयुष पद्धति का प्रचार प्रसार में जागरूकता लाने के लिए संचालनालय आयुष भोपाल मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर लड़वारी द्वारा ग्राम टुगारा में निःशुल्क आयुष शिविर लगाया गया।
आयुर्वेद शिविर में 51 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और औषधि प्रदान की गई। इस शिविर में रोगियों की चिकित्सा की गई। इसके अतिरिक्त स्त्रीरोग,वातरोग, उदर रोग, चर्म रोग, कास रोग आदि रोगों की औषधियों को वितरित किया गया।बीपी.शुगर की जांच की। आहार बिहार और वर्तमान ऋतु में होने वाले रोगों के बचाव के उपाय बताए एवं कुपोषण को दूर करने की जानकारी प्रदान की गई।आहार बिहार और ग्रीष्म ऋतु में होने वाले रोगों ओर लू से बचाव के उपाय बताए एवं कुपोषण को दूर करने एवं 21 जून 2026 विश्व योग दिवस के लिए प्रतिदिन योग करने की सलाह दी गई। स्वस्थ रहने हेतु जागरूक किया गया।
शिविर में डॉ. कौशल किशोर प्रजापति आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिंकू गुप्ता सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारी, कम्पाउण्डर संतोष कुमार चौरसिया, शंकर लाल कोरी दवसाज एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग रहा।
Continue With Google
Comments (0)