*गुना में अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 5 से 12 अक्टूबर तक चलेंगे विविध कार्यक्रम*
*गुना।* अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी माता लक्ष्मी जी की पूजन अर्चना के साथ आज गुना में *अग्रसेन जयंती महोत्सव* का शुभारंभ किया गया।
अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह महोत्सव *आज 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 8 दिवसीय* मनाया जाएगा। इस आयोजन में *अग्रसेन जन कल्याण समिति, अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल मंडल, अग्रज गुरु, अग्रवाल महासभा सहित समाज की सभी संस्थाएं* तन-मन-धन से जुटी हुई हैं।
*महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम -*
*1. शोभायात्रा -* दिनांक 11 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो हनुमान चौराहा होटल सम्राट से प्रारंभ होकर सदर बाजार, लक्ष्मीगंज होते हुए संपन्न होगी।
*2. निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर -* अग्रसेन जन कल्याण समिति द्वारा इंदौर के सैल्बी हॉस्पिटल से विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाया गया है। किडनी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य डॉक्टर निःशुल्क जांच एवं परामर्श देंगे। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
*3. सांस्कृतिक कार्यक्रम -* प्रतिदिन रात्रि में बस स्टैंड के सामने स्थित नारायणा गार्डन में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों ने सभी अग्र बंधुओं एवं मातृशक्ति से परिवार सहित कार्यक्रमों में उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही 8 दिनों तक लगातार भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।
Continue With Google