जेसीआई गुना पायनियर के मेगा रक्तदान शिविर में 172 यूनिट रक्त संग्रह: महिलाओं की अभूतपूर्व भागीदारी

गुना, 26 जुलाई 2026। जेसीआई इंडिया जोन-6 की प्रतिष्ठित संस्था, जेसीआई गुना पायनियर द्वारा आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में कुल 172 यूनिट रक्तदान का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ। इस आयोजन की प्रमुख विशेषता रही कि 89 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लेकर समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

जेसीआई पायनियर गुना के उपाध्यक्ष अनुज कु. जैन ने बताया कि एकत्रित रक्त जिला चिकित्सालय, गुना को सौंपा गया, जो जरूरतमंद मरीजों और थेलेसिमिया पीड़ितों के उपचार में सहायक होगा।

संस्था के अध्यक्ष जेसी डॉ. गौरव जैन ने सभी रक्तदाताओं, विशेष रूप से महिला रक्तदाताओं, और आयोजन में शामिल अन्य गणमान्य व्यक्तियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों, एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।"

कार्यक्रम की सफलता में लेडी चेयरपर्सन जेसी प्रियांका अग्रवाल, सचिव जेसी रविंद्र रघुवंशी, लेडी सेक्रेटरी जेसी निकिता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जेसी निकित जैन, और नीड ब्लड कोऑर्डिनेटर जेसी सुमित अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

  • जेसी विपुल जैन
  • जेसी परविंदर (अक्कू) सलूजा
  • जेसी कुबेर अग्रवाल
  • जेसी सिद्धांत सेठ
  • जेसीआरटी शिवानी अग्रवाल
  • जेसीआरटी दिव्या जैन
  • जेसीआरटी नमिता अग्रवाल
  • जेसीआरटी कृतिका अग्रवाल

इन सभी सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

— जारीकर्ता
जेसीआई गुना पायनियर
जेसीआई इंडिया, जोन-6