*मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोर्ट*

*गुना में मनाया गया 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस, थीम रही - स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद*

*गुना।* राष्ट्रीय आयुष मिशन और आयुष विभाग भोपाल के निर्देश पर जिला आयुष कार्यालय गुना द्वारा 23 सितंबर को 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया।

इस साल आयुर्वेद दिवस की थीम _"स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद"_ रखी गई थी। इस मौके पर जिले के सभी आयुष औषधालयों में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की गई।

मुख्य कार्यक्रम रेडक्रॉस भवन गुना में आयोजित हुआ, जहां नगर पालिका उपाध्यक्ष धरम सोनी, पार्षद दिनेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव विजयवर्गीय, सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. भाटी और जिला आयुष अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह गनावे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में अतिथियों ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला और आमजन से आयुर्वेद को जीवन में अपनाने की अपील की।

इस दौरान जिले भर में योग शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, औषधीय पौधों का रोपण और जागरूकता व्याख्यान जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।