*मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोर्ट - गुना*
*कमजोर वर्गों के अधिकारों के प्रति गुना पुलिस का जागरूकता अभियान, सिंगवासा में लगा जनचेतना शिविर*
*गुना।* पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के अधिकारों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाह द्वारा स्टॉफ के साथ केंट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगवासा में जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को SC/ST एक्ट के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जातिगत आधार पर अपराध होने पर तत्काल थाने में FIR दर्ज कराई जा सकती है, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और संबंधित विभागों की जानकारी दी गई, ताकि वे शासन की योजनाओं का लाभ ले सकें। शिविर में राहत प्रकरणों के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता, उसकी प्रक्रिया और पात्रता के बारे में भी समझाया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जातिगत भेदभाव और अत्याचार के प्रति सजग रहने और किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
Continue With Google