*मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोर्ट - गुना*

*महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर गुना पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्राओं को किया जागरूक*

*गुना।* पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन और डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दीकी के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में महिला थाना प्रभारी फिरदौस तबस्सुम ने स्टाफ के साथ उत्कृष्ट विद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्यक्रम में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ सहित महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं को साइबर फ्रॉड, फर्जी प्रोफाइल, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, OTP और पासवर्ड की गोपनीयता बनाए रखने और अनजान लिंक से बचने के उपाय बताए गए।

छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 और साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी भी दी गई। साथ ही नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई।

महिला थाना प्रभारी ने कहा कि “पुलिस आपकी दोस्त है”, किसी भी परेशानी में बिना संकोच पुलिस को सूचना दें। गुना पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।