*मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोर्ट*

*आज गुना में 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस के चलते बंद रहेगा सप्लाई*

*गुना।* 24 सितंबर बुधवार को गोकुल सिंह चक स्थित 220 केवी सब स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिसके कारण शहर और कैंट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

*शहर क्षेत्र - सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक*
पुराना औद्योगिक क्षेत्र, भार्गव कॉलोनी, मटकरी कॉलोनी, गुरुनानक कॉलोनी, पुरानी गल्ला मंडी, राधा कॉलोनी, छावड़ा कॉलोनी, लक्ष्मीगंज, सोनी कॉलोनी, जयस्तंभ चौराहा, तलैया मोहल्ला, पुरानी छावनी, विद्यार्थी नगर, बीजी रोड, आदर्श नगर, साई सिटी, भू-ल्लनपुरा, बांसखेड़ी, मालपुर रोड सहित शहर के सभी 33 और 11 केवी फीडर बंद रहेंगे।

*कैंट क्षेत्र - सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक*
कोल्हूपुरा, शिवाजीनगर, कर्नलगंज, हेड पोस्ट ऑफिस, त्रिमूर्ति कॉलोनी, वीआईपी कॉलोनी, दीनदयाल नगर, पुलिस लाइन, सिविल लाइन, कलेक्टर परिसर, एसपी ऑफिस, रेलवे स्टेशन, जिला कोर्ट, जिला पंचायत सहित कैंट के सभी क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जरूरी काम पहले निपटा लें।