गुना में सनातन सर्व ब्राह्मण समाज 4 जुलाई को करेगा प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

गुना। सनातन सर्व ब्राह्मण समाज, गुना द्वारा आगामी 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को मानस भवन में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता पंडित आनंद भार्गव ने की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित नर्मदा शंकर भार्गव और रजनीश शर्मा (पिंकू) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव नरेंद्र भार्गव ने किया।

बैठक में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने और सामाजिक एकता को नई ऊर्जा देने पर व्यापक चर्चा हुई। आयोजन को भव्यता देने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर सभी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।

इस अवसर पर पंडित मोहनीश भार्गव, रामजीवन भार्गव, आलोक उपाध्याय, रामकुमार चौबे, प्रमोद भार्गव, सुनील शर्मा (सोनू महाराज), निरंजन शर्मा, राजेश शर्मा (अमरोद), मोहित चतुर्वेदी, पंडित मनीष भार्गव, नारायण भार्गव, आकाश भार्गव, तुलसीदास दुबे, संतोष भार्गव (डोंगरखेड़ी), जगमोहन शर्मा, नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, हर्ष शर्मा, पंडित नित्यानंद शर्मा, घनश्याम भार्गव, संतोष शर्मा एवं हरीश भार्गव सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर युवा अध्यक्ष आकाश भार्गव ने उपस्थित सभी बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के समस्त सदस्यों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।