*मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोर्ट - गुना*

*गुना में विशेष आधार शिविर का आयोजन, नागरिकों को मिल रही आधार संबंधी सेवाएं*

*गुना।* नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंबेडकर चौराहा स्थित स्थानीय सांसद जनसंपर्क कार्यालय पर 26 सितंबर 2026 को विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक दो दिवसीय आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में आधार नामांकन, मोबाइल नंबर अपडेट, पता अपडेट, फोटो अपडेट सहित आधार से जुड़ी अन्य आवश्यक सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि इस विशेष शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आधार से संबंधित अपने कार्य सुविधाजनक रूप से पूर्ण कराएं।

शिविर के पहले दिन लगभग 70 लोगों ने पहुंचकर आधार सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान आठ माह के अभ्यांश पुत्र शेर सिंह निवासी गजनाई विधानसभा बमौरी का आधार कार्ड बनाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।