*मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोर्ट 

*हनुमान चौराहे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया*

*गुना।* शहर के हनुमान चौराहे पर देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

पुतला दहन के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस के आदेश पर किया गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे को लेकर पार्टी के नेता राहुल गांधी द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।

कार्यकर्ता ने आगे कहा -

> "कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ इसका विरोध कर रही है। पूरी कांग्रेस राहुल गांधी जी के साथ खड़ी है। जब तक इस्तीफा नहीं दिया जाता, कांग्रेस शांति से नहीं बैठेगी। प्रदेश से जो आदेश प्राप्त हुआ था, उसी के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आज पुतला दहन किया गया है और आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।"

इस दौरान मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन हनुमान चौराहे पर किया गया और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।