खण्डवा
महानिदेशक, होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार होमगार्ड तथा एसडीईआरएफ सैनिकों के लिये स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बुधवार को जिला चिकित्सालय खण्डवा के तत्वावधान में जेल रोड़ खण्डवा स्थित जिला होमगार्ड कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय, खण्डवा के अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. स्नेह जनवादे, चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली बेले, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रांगनी तथा नाक, कान, गला रोग विशेषण डॉ. अडल उपस्थित थे। शिविर में उपस्थित डॉक्टर्स की टीम द्वारा कुल 67 होमगार्ड व एसडीईआरएफ सैनिकों की मौके पर ब्लडप्रेशर व शुगर की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर में होमगार्ड व एसडीईआरएफ जवानों के 22 परिजनों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में सभी मरीजों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट आशीष कुमार कुशवाहा, प्लाटून कमाण्डर रविन्द्र महिवाल, एएसआई मनीस यादव व अंकेश सोमानी भी उपस्थित थे।

Continue With Google
Comments (0)