आवास योजना में छूटे पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने की मांग, सरपंच संघ ने केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
टीकमगढ़। आवास योजना की सूची में पात्र होने के बावजूद छूटे हितग्राहियों के नाम जोड़ने की मांग को लेकर सरपंच संघ ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सरपंच संघ जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में दिया गया।
सरपंचों ने बताया कि जनपद पंचायत टीकमगढ़ क्षेत्र में कई ऐसे परिवार हैं, जो आवास योजना के लिए पात्र हैं, लेकिन उनका नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया है। उन्होंने पात्र परिवारों का दोबारा सत्यापन कर छूटे हुए हितग्राहियों के नाम आवास सूची में जोड़ने की मांग रखी।
जिला पंचायत सीईओ ने सरपंचों को आश्वासन दिया कि सूची में छूटे पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
ज्ञापन के दौरान सरपंच सरदार यादव (बड़ागांव), पुष्पेंद्र यादव (अंतौरा), सोवरन कुशवाहा (मऊघाट), स्वामी राय (हीरानगर) सहित जनपद क्षेत्र के अन्य सरपंच मौजूद रहे।
Continue With Google