इछावर को मिली विकास की बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 36 सड़कों का किया भूमिपूजन*
सीहोर विजय मालवीय
*इछावर / बोरदी कलां (सीहोर)।* केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार 27 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र इछावर पहुंचे।
इछावर तहसील के ग्राम बोरदी कलां में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चरण 4 के तहत स्वीकृत *36 ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन* किया। समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ।
इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इन सड़कों के बनने से इछावर के सुदूर गांवों का सीधा संपर्क मुख्य मार्ग, जिला मुख्यालय और मंडियों से हो जाएगा, जिससे किसानों, छात्रों और आम ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना मेवाड़ा सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं।
Continue With Google