पिता के पदचिन्हों पर बेटा: इछावर में सक्रियता से छा रहे हैं युवा नेता विष्णु वर्मा, जनता के बीच बने चहेते
इछावर विजय मालवीय
विरासत को कर्म से आगे बढ़ा रहे हैं विष्णु वर्मा - इछावर विधानसभा में युवा नेतृत्व की नई पहचान
*इछावर।* मध्यप्रदेश शासन के राजस्व मंत्री और इछावर विधानसभा से आठ बार विधायक रहे श्री करण सिंह वर्मा की कर्मभूमि इछावर में अब उनके सुपुत्र युवा नेता विष्णु वर्मा भी अपने पिता के पथ चिन्हों पर चलते हुए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
कम समय में ही विष्णु वर्मा ने इछावर विधानसभा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे न केवल राजनीतिक मंचों पर सक्रिय हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर हर गांव, हर गली में आम लोगों से मिलना-जुलना, उनके सुख-दुख में शामिल होना उनकी दिनचर्या बन गई है।
सबके चहेते, सबके अपने:
विष्णु भैया के नाम से लोकप्रिय विष्णु वर्मा की सबसे बड़ी ताकत है उनका मिलनसार स्वभाव। चाहे छोटा हो या बड़ा, किसान हो या युवा, व्यापारी हो या मजदूर - हर वर्ग का व्यक्ति उनसे बिना किसी झिझक के मिल लेता है। "समान भाव और सेवा भाव" - यही उनका मूल मंत्र है।
कर्मशील और सेवाभावी
पिता मंत्री करण सिंह वर्मा जी ने जो विकास और सेवा की राजनीति इछावर में स्थापित की है, उसी को आगे बढ़ाते हुए विष्णु वर्मा निरंतर जनसेवा में लगे हैं। धार्मिक कार्यक्रम हो, सामाजिक आयोजन हो, किसी जरूरतमंद की मदद हो या पथ संचलन जैसे राष्ट्रवादी कार्यक्रम - हर जगह वे अग्रिम पंक्ति में नजर आते हैं। हाल ही में RSS के पथ संचलन में गणवेश में शामिल होकर उन्होंने युवाओं को अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
क्षेत्र के वरिष्ठ जनों का कहना है कि विष्णु वर्मा में अपने पिता जैसी ही कर्मठता, सहजता और जनसेवा की लगन दिखाई देती है। वे विरासत को सिर्फ नाम से नहीं, बल्कि काम से आगे बढ़ा रहे हैं।
इछावर विधानसभा की जनता में इस युवा नेतृत्व को लेकर खासा उत्साह है। लोग उन्हें भविष्य के एक सशक्त और जनप्रिय नेता के रूप में देख रहे हैं।
मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री आदरणीय करण सिंह वर्मा जी के पदचिन्हों पर चलते हुए युवा नेता *विष्णु वर्मा* इछावर विधानसभा में निरंतर सक्रिय हैं।
सबसे मिल-जुल कर रहने वाले, हर छोटे-बड़े का सम्मान करने वाले, कर्मशील और सेवाभावी युवा नेता विष्णु भैया आज इछावर के हर दिल में बसते हैं। पिता की विरासत को अपने कर्म और सेवा से आगे बढ़ा रहे हैं।
Continue With Google