पानी निकासी के लिए बनी पुलिया पर किया जा रहा निर्माण,

 मोहल्ला वासियों ने नगर परिषद में की शिकायत,

मुंगावली। भवन निर्माण कार्य को रोकने के लिए  मोहल्ला वासियों द्वारा नगर परिषद में मुख्य नगर परिषद अधिकारी को शिकायती आवेदन पत्र  दिया गया है जिसमें बताया गया कि  वार्ड क्रमांक 3 आदर्श कॉलोनी स्टेशन रोड़ स्थित पुलिया पर रामराज दांगी  के द्वारा अतिक्रमण कर पुराव किया गया है साथ में पुराव करते समय नल की पानी की लाइन भी तोड़ी गई है जिसमें मोहल्ले वासियों द्वारा समझाने पर नहीं मान रहे हैं जिसमें मोहल्ले वासियों द्वारा बताया कि वारिश के समय शहर का पानी जिसमें बस स्टैंड , आदर्श कॉलोनी से लेकर आसपास के कई वार्डों का वारिस का पानी भुजरियां तालाब में पुलिया के रास्ते निकलता है जिसमें रामराज दांगी द्वारा अतिक्रमण कर मक़ान निर्माण किया जा रहा है, जिसमें आसपास के सभी मोहल्ले में  पानी भरना शुरू हो जाएगा जिसके कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो जाएगी। बही बार्ड क्रमांक 3 की पीने के पानी की लाइन भी इसी सरकारी पुलिया के पास से तोड़ दी गई है जिसके कारण पिछले दो दिनो से इस बढ़ती हुई तेज़ गर्मी में नल नहीं आ पाए हैं और मोहल्ला वासियों को पीने के पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है वही इस समस्या को लेकर मोहल्ले वासी चिंचित बने हुए है 

नगर परिषद के द्वारा दिया गया नोटिस
नगर परिषद के द्वारा रामराज सिंह दांगी पुत्र स्वर्गीय  बाबू सिंह दांगी को नोटिस के द्वारा अवगत कराया गया की भुजरिया तालाब के सामने वार्ड क्रमांक 3 स्टेशन रोड पर निर्माण कार्य कर बरसों पुराने भुजरियां तालाब के आसपास एरिया जो की कृषि भूमि से आने वाले पाने की निकासी जल को रोककर निर्माण कार्य किया जा रहा है तथा स्टेशन रोड पर डाली गई पीने के पानी की पाइपलाइन को तोड़ दिया गया है। इस संबंध में बार्ड वासियों द्वारा शिकायत की गई थी जिसमें भुजरियां तालाब में पानी निकासी का अवरोध न हो तथा भविष्य में जल भराव की स्थिति निर्मित ना हो एवं मकान निर्माण कार्य के चलते तोड़ी पानी की पाइप लाइन को सप्लाई सही कराए अन्यथा की स्थिति में नगर परिषद अधिनियम 1961 की धारा 187 व 223 के कार्यवाही की बात कही गई वही निर्माण कार्य पर नगर परिषद द्वारा रोक लगा दी है।
वार्ड मेंबर सहित मोहल्ला के लोगों की शिकायत 
शिकायती पत्र में मोहल्ले के सुखलाल जैन,जितेंद्र कुछवाह,सुनील कुमार,रिंकू जैन प्रदीप कुमार जैन,सहित वार्ड मेंबर ने शिकायत दर्ज कराई है वही अब जब मोहल्ले के लोगों द्वारा शिकायती आवेदन दिया है तो ऐसे में अब देखना यह होगा कि इस निर्माण कार्य पर कब तक रोक लगी रहेगी और क्या कार्यवाही की जाएगी।
क्या बोले जिम्मेदार
हमारे पास इसकी लिखित शिकायत आई थी कि इस तरह निर्माण कार्य किया जा रहा है,मोहल्ला के लोगों ने बताया कि बारिश के समय इस पुलिया से खेतों का पानी निकलता है ओर यदि बारिश का पानी नहीं निकलेगा तो कालोनी में पानी भरेगा,साथ ही तालाब भी खाली रहेगा,साथ ही इनके द्वारा पानी सप्लाई की लाइन भी तोड़ दी गई जिसे रोक दिया गया है। रहवासियों ने बताया कि यहां सरकारी रास्ता है जिस पर भी अतिक्रमण किया जा रहा,जिसकी राजस्व विभाग जांच करवाने के लिए पत्राचार किया जाएगा।
नरेश ग्वाल अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर परिषद
शिकायत मिली थी जिसपर निर्माण कार्य रोक दिया गया है वही पानी की सप्लाई लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है जिसका हर्जाना भी उन्हीं से किया जाएगा।  स्पष्टीकरण न दिए जाने की स्थिति में संबंधित पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
विनय कुमार भट्ट सीएमओ नगर परिषद मुंगावली