कुक्षी: कड़माल पुल के पास एक नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गौतम पिता पुनमचंद फुलमाली (21) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 26 जनवरी 2026 को पीड़िता को मक्का के खेत में ले जाकर बलात्कार किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता द्वारा माता-पिता के साथ कुक्षी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद, पुलिस ने अपराध क्रमांक 036/2026 के तहत धारा 64(1), 65(1) बीएनएस और 3/4 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में, श्री विजय डावर और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी कुक्षी श्री राजेश यादव ने किया।

चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की। आरोपी को कड़माल में देखा गया, जहां पुलिस को देख वह भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तारी पंचनामा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया।

टीम का विशेष योगदान

  • उनि रवि वास्के, चौकी प्रभारी, निसरपुर
  • सउनि शंकरसिंह तोमर
  • सउनि भुवान चौहान
  • सउनि थानसिंह जमरा
  • प्रआर.816 प्रकाश
  • आर. 265 थानसिंह बड़ोले
  • आर. 55 रविन्द्र
  • आर.968 सुभाष चौहान
  • आर.679 किशन
  • आर.1074 अर्जुन
  • आर.90 गौरव

श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने इस उल्लेखनीय सफलता के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।