टीकमगढ़। जिले के देहात थाना क्षेत्र की भगतनगर कॉलोनी में 13 अक्टूबर की रात गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में 23 वर्षीय राजेंद्र बंशकार की तलवार से वार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कैलाश अहिरवार को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की तलवार भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में देहात थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
गाना बजाने के विवाद में तलवार से हत्या 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
October 15, 2026 08:42 PM
1 min read
3 views
1/2
Tags:
#टीकमगढ़
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google