🌿 स्वच्छ गाँव, समृद्ध गाँव, समृद्ध भारत 🇮🇳

“स्वच्छ गाँव, समृद्ध गाँव, समृद्ध भारत” की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से हर रविवार स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत गंगेव में स्वच्छता का यह जन-अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मेरे द्वारा एक गाँव से शुरू की गई स्वच्छता की यह छोटी-सी पहल आज जनपद पंचायत गंगेव की 88 ग्राम पंचायतों तक पहुँच रही है। यह हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि इस अभियान को जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता का लगातार व्यापक समर्थन मिल रहा है।

आज रविवार को 19 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें सरपंच साथियों के साथ बुजुर्गों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आज जिन ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चला, उनमें शामिल हैं—

बाँस, महमूदपुर, कदैल, पिपरवार, दुबहाई खुर्द,‌सहेबा, खरहरी, तिवनी, मदरी, मौहरिया, बेलवा पैकान, मढ़ी कला, ,भौखारी खुर्द, परासी, कोलाई, पनगढ़ी कला, जोड़ौरी, बसोली, कटहा सहित कुल 19 ग्राम पंचायतें।

आज यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि जनपद पंचायत गंगेव के नागरिक अब सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी के रूप में अपनाने लगे हैं। हर रविवार लगभग 1,000 से अधिक लोग अपने घरों से निकलकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई के लिए एकजुट हो रहे हैं। यह केवल स्वच्छता अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामाजिक एकजुटता का उदाहरण है।

यदि हमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करना है, तो हम सभी को अपने गाँव और अपने आसपास एक सकारात्मक वातावरण तैयार करना होगा। गाँव के प्रत्येक व्यक्ति को जनभागीदारी के माध्यम से विकास, स्वच्छता और समृद्धि के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा।

स्वच्छ गाँव → स्वस्थ समाज → समृद्ध गाँव → विकसित भारत 🇮🇳

आज इस अभियान के 15वें रविवार पर इसमें शामिल सभी सरपंच साथियों, जनप्रतिनिधियों, विकास तिवारी मित्र मंडल एवं समस्त जनता जनार्दन का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

आप सभी का सहयोग और सहभागिता ही इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है। 🙏

आइए, मिलकर संकल्प लें—
हर रविवार स्वच्छता के नाम,
हर गाँव विकास के नाम! 🇮🇳

विकास तिवारी
अध्यक्ष, जनपद पंचायत गंगेव