रीवा के जवा में कांग्रेस का जनसमस्याओं पर प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 14 सूत्रीय ज्ञापन
रीवा जिले के जवा में कांग्रेस ने स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान के लिए मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गांधी चबूतरे से पदयात्रा की शुरुआत कर तहसील कार्यालय का घेराव किया और 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर के नाम सौंपा। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
जवा बाजार से तहसील कार्यालय तक की गई इस पदयात्रा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों की समय पर गैर-मौजूदगी से आम जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं।
मुख्य मांगें
- न्यायालय, ट्रेजरी और रजिस्ट्रार कार्यालय की स्थापना
- नगर पंचायत जवा की अधिसूचना जारी करना
- अतिक्रमण हटाना
- सड़क निर्माण
- महाना नदी पुल की मरम्मत
- बिजली बिलों की जांच
- आवारा पशुओं की समस्या का समाधान
- सिंचाई विभाग के कार्यों की जांच
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, तहसील प्रशासन ने ज्ञापन शासन तक भेजने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बाइट्स:
राजमणि पटेल, पूर्व सांसद, रीवा: "हमारी मांगें जनता के हित में हैं और हम इसके लिए संघर्ष जारी रखेंगे।"
सौरभ द्विवेदी, तहसीलदार, जवा: "ज्ञापन को शासन तक भेज दिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"
Continue With Google
Comments (0)