व्यापार मंडल जवा द्वारा गांधी चबूतरा जवा में मनाई गांधी जयंती। 

​रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत गांधी चबूतरा जवा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर व्यापार मंडल जवा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के मूर्ति में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनके सराहनीय कार्यो को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
​व्यापार मंडल जवा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने आजादी के आंदोलन के समय थे। स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि है।

उस दौरान दिनेश गुप्ता, मोती लाल सोनी, अरविंद गुप्ता, सुचित गुप्ता, श्रवण चौरसिया, कमल चंद्र शर्मा और राधेश्याम तिवारी मौजूद रहे।