जोबट के होनहार व मिलनसार युवा ' (विजय भाई वाणी) का अल्पायु में निधन, नगर में शोक की लहर।।।
राजेश जैन
जोबट। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी घनश्याम भाई वाणी के ज्येष्ठ पुत्र विजय भाई वाणी (वीजू भाई) का बीती रात इंदौर में बीमारी के कारण अल्पायु में दुखद निधन हो गया। उनके देवलोक गमन की खबर जैसे ही सुबह नगर में फैली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। मिलनसार और सेवाभावी स्वभाव के धनी विजय भाई के असमय चले जाने से आज पूरे जोबट नगर के लिए एक 'काला दिन' साबित हुआ।
'डॉक्टर साहब' के नाम से थे विख्यात
विजय भाई भले ही औपचारिक डिग्रीधारी डॉक्टर नहीं थे, लेकिन अपनी अद्वितीय योग्यता, प्रखर बुद्धि और वर्षों के गहरे अनुभव के कारण वे पूरे जोबट और आसपास के क्षेत्र में 'डॉक्टर साहब' के नाम से विख्यात थे। चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी समझ और अनुभव की लोग मिसाल देते थे।
मरीजों का था अटूट विश्वास
नगर और ग्रामीण क्षेत्र के कई परिवारों का उन पर इतना अटूट विश्वास था कि लोग इंदौर या गुजरात के बड़े-बड़े अस्पतालों से इलाज करवाकर लौटने के बाद भी एक बार वीजू भाई से राय ज़रूर लेते थे। वे अपनी सहज कार्यशैली और अनुभव के बल पर कई जटिल बीमारियों के इलाज और दवाइयों की सटीक जानकारी दे देते थे। उनका असमय जाना संपूर्ण समाज और नगर के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Continue With Google
Comments (0)