*ककरवाहा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत*
*बड़ागांव धसान।* थाना क्षेत्र के ककरवाहा गांव (मदनीखेरा) में मंगलवार दोपहर गऊताल तालाब में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 8 वर्षीय अनिकेत अहिरवार पिता बबलू और उसके चचेरे भाई 7 वर्षीय हेमंत अहिरवार पिता देवी के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है।
जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अनिकेत के बड़े भाई रितेश (10) के साथ तालाब में नहाने गए थे। दोनों को डूबता देख रितेश ने पास के खेत में उड़द काट रहे चाचा प्रमोद को सूचना दी। परिजन तुरंत तालाब पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालकर बड़ागांव अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हेमंत के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और वह चाचा के पास रह रहा था।
थाना प्रभारी जयेंद्र गोयल ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*ककरवाहा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत* *बड़ागांव धसान।* थाना क्षेत्र के ककरवाहा गांव (मदनीखेरा) में मंगलवार दोपहर गऊताल तालाब म
September 22, 2026 08:49 PM
1 min read
3 views
1/2
Tags:
#aadhaarupdate
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google