खकनार
वोट बचाओ, देश बचाओ — पैदल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में आज जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (ग्रामीण) एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम तुकईथड़ में “वोट बचाओ, देश बचाओ” पैदल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस दौरान कथित “वोट चोरी” के मुद्दे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

लोकतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।