नफीस खान सीहोर।
सीहोर में मानसून के दौरान संभावित हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने तीन प्रमुख वॉटरफॉल पर पर्यटकों और आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। कलेक्टर बालागुरू के. ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत आदेश जारी कर 1 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिबंध लागू किया है। आदेश के अनुसार बुधनी स्थित अमरगढ़ वॉटरफॉल, दिगंबर वॉटरफॉल और इछावर के कालियादेव वॉटरफॉल पर दो महीने तक आम नागरिकों और पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने बताया कि बारिश के दौरान इन वॉटरफॉल पर अचानक जलस्तर बढ़ने, तेज बहाव और चट्टानों पर फिसलन के कारण हादसों की आशंका रहती है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
नहाने, सेल्फी और वाहनों के प्रवेश पर भी रोक
प्रतिबंध के दौरान वॉटरफॉल क्षेत्र में प्रवेश, भ्रमण, पानी में उतरना, नहाना, खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेना और इन स्थलों की ओर वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रतिबंधित वॉटरफॉल पर बैरिकेडिंग कराने और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रतिबंधित स्थलों पर न जाएं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Continue With Google
Comments (0)