बरसात में धधकी राइस मिल,किसानों के पसीने की कमाई बनी राख
_करकेली से सटे बसकुटा गांव में मौजूद डीके राइस मिल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई।हैरानी की बात यह है कि यह हादसा बरसात के मौसम में हुआ,जहां आमतौर पर आग लगने की घटनाएं कम होती हैं।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और राइस मिल में भंडारित हजारों क्विंटल धान को अपनी चपेट में ले लिया।यह वही धान है,जिसे किसानों ने महीनों तक कड़ी मेहनत, तपती धूप और बारिश के बीच अपने खून-पसीने से तैयार किया था।कुछ ही देर में अन्नदाता की मेहनत आग की लपटों में स्वाहा हो गई।गनीमत रही कुछ देर में दमकल वाहन पहुंचा और आग पर काबू किया,हालांकि इस बीच काफी धान जलकर नष्ट हो गई।आग लगने के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं।इस घटना ने धान मिल में भंडारित अनाज की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार एजेंसियों की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।_
Continue With Google
Comments (0)