जवा//
कस्तूरबा गांधी छात्रावास में मनी गांधी जयंती: स्वच्छता और नशा मुक्ति का लिया गया संकल्प
छात्रावास परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
भाजपा वरिष्ठ समाजसेवी मधुसूदन पांडे और प्राचार्य जयप्रकाश मिश्रा रहे प्रमुख रूप से मौजूद
बालिका कस्तूरबा गांधी छात्रावास महुली में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं और उपस्थित अतिथियों ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ-साथ नशा मुक्ति की शपथ भी ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें याद करने के साथ हुआ। इसके बाद छात्रावास परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी ने श्रमदान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं भाजपा के वरिष्ठ समाजसेवी मधुसूदन पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने आजादी के आंदोलन के समय थे। स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं, विशिष्ट अतिथि शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य जयप्रकाश मिश्रा ने नशा मुक्ति पर जोर देते हुए युवाओं को नशे की सामाजिक बुराई से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की अधीक्षिका, सहायक अधीक्षिका, समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
मध्य प्रदेश स्पेशल
कस्तूरबा गांधी छात्रावास में मनी गांधी जयंती: स्वच्छता और नशा मुक्ति का लिया गया संकल्प छात्रावास परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा ग
बालिका कस्तूरबा गांधी छात्रावास महुली में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
October 02, 2026 04:08 PM
1 min read
12 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google