धनार माता मंदिर से निकली शोभायात्रा, जवारे विसर्जन के साथ युवाओं ने किया आतिशबाजी का प्रदर्शन

कट्ठीवाड़ा। नवरात्रि के नौ दिनों तक माता की आराधना के बाद विजयादशमी पर्व पर धनार माता मंदिर से चल समारोह निकाला गया। संगीत की धुनों के बीच निकले चल समारोह में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान माता जी के जवारे का विसर्जन किया गया। वहीं, युवाओं ने आतिशबाजी कर पर्व का उत्साह बढ़ाया।

दशहरे के अवसर पर कट्ठीवाड़ा पुलिस थाने में परंपरागत शस्त्र पूजन का आयोजन भी किया गया। थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी सहित समस्त पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पंडित अशोक त्रिपाठी ने पूजा-अर्चना करवाई।

विजयादशमी के अवसर पर धार्मिक आस्था और परंपरा के साथ शस्त्र पूजन कर पर्व मनाया गया।