कट्ठीवाड़ा में अवैध शराब की खेप पकड़ी, ईको वाहन से 537.6 बल्क लीटर शराब जब्त
कच्चे रास्ते से गुजरात की ओर से आ रही थी मारुति ईको, शराब और वाहन समेत ₹5.57 लाख की संपत्ति जब्त
कट्ठीवाड़ा। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कट्ठीवाड़ा पुलिस ने ग्राम रठौड़ी के कच्चे रास्ते से एक मारुति ईको वाहन को रोककर 537.6 बल्क लीटर शराब जब्त की। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित कुल ₹5 लाख 57 हजार 600 की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर की रात करीब 11:30 से 11:45 बजे थाना मोबाइल टीम रात्रि भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ग्राम रठौड़ी पहुंची और कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। इसी दौरान गुजरात की ओर से आ रही सफेद रंग की मारुति ईको क्रमांक GJ-06-HS-2663 को रोककर तलाशी ली गई।
वाहन में सवार दिनेश पिता लालजीभाई पलास भील (33 वर्ष), निवासी आमली खजुरिया वेट फलिया, थाना जेसावाड़ा, जिला दाहोद, गुजरात को हिरासत में लेकर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी में बीयर और शराब की पेटियां बरामद हुईं।
537.6 बल्क लीटर शराब बरामद
पुलिस के मुताबिक वाहन से माउंट 6000 बीयर की 16 पेटियां मिलीं, जिनमें कुल 192 बल्क लीटर शराब थी। इसकी अनुमानित कीमत ₹38,400 बताई गई है।
इसके अलावा लंदन प्राइड की 4 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 192 क्वार्टर थे। इनकी कुल मात्रा 345.60 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत ₹19,200 बताई गई है।
इस प्रकार पुलिस ने कुल 537.60 बल्क लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹57,600, जब्त की। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मारुति ईको वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख बताई गई है, भी जब्त किया गया।
बिना परमिट परिवहन का मामला
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास शराब के परिवहन का कोई वैध परमिट नहीं था। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कट्ठीवाड़ा में अपराध क्रमांक 145/2026 के तहत धारा 34(1), 34(2) एवं 46 आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस टीम की कार्रवाई
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सोलंकी, उनि लालू भूरिया, प्र.आर. 400 मुकेश अमलियार, प्र.आर. 341 दशरथ एवं आर. 449 विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Continue With Google