खकनार
खकनार पुलिस ने चलाया रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान मुसाफिरों एवं वाहनों की सघन जांच
दुर्गा पांडालों व मेले में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक *श्री आशुतोष बागरी* के निर्देशन में
खकनार थाना निरीक्षक अभिषेक जाधव व पुलिस टीम ने रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की जहा रात्रि में आने-जाने वाले मुसाफिरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी के साथ
दोपहिया एवं चार पहिया सहित अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की वही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज एवं नंबर प्लेट एवं वाहन की जांच की वही माता पंडालो के पास हुड़दंग करने वाले व रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके आने-जाने के उद्देश्य की जानकारी ली वही पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं निगरानी में रखे गए व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है
खकनार पुलिस टीम द्वारा प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, देवी पंडालो पर पुलिस की नजर बनी हुई है चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल संबंधित थाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
देवी पंडालो एवं मेलो में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रिकालीन गश्त की जा रही है संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतत निगरानी रखते हुए अपराध की रोकथाम हेतु सक्रिय एवं सतर्क पुलिसिंग सुनिश्चित की न रही है साथ ही प्रमुख चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं शहर के प्रवेश-निकासी मार्गों पर समय-समय पर आकस्मिक चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है खकनार पुलिस आमजन की सुरक्षा श्रद्धलुओं की सुरक्षा तथा नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से कर रही है
Continue With Google