ओंकारेश्वर
ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के निकट ग्राम पंचायत कोठी में ICICI Bank का भव्य शुभारंभ किया गया। क्षेत्र में एकमात्र प्राइवेट बैंक है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
बैंक का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और बैंक स्टाफ की मौजूदगी में संपन्न हुआ। यह नई शाखा ग्राम पंचायत कोठी के पास शुरू की गई है।
शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह बैंक क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अब ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और सुविधा दोनों की बचत होगी।

Continue With Google
Comments (0)