खंडवा।

बुधवार को जिला होम गार्ड्स एसडीईआरएफ कार्यालय में सेवानिवृत्त हुए जवानों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सेवानिवृत्त लांस नायक क्रमांक 49 गजराज सिंह एवं सैनिक क्रमांक 44 सत्यनारायण मीना जो कि दिनांक 31 मार्च 2026 को जिला खंडवा से सेवानिवृत्त हुए ।  

इस अवसर पर जिला सेनानी आशीष कुमार कुशवाहा द्वारा सैनिकों को शॉल श्रीफल तथा पुष्पहार से सम्मानित किया गया, साथ ही स्मृतिचिन्ह एवं उपहार भेंट किया गया।

इस अवसर पर कुशवाहा द्वारा उक्त दोनों सैनिकों के 38वर्षों के सेवाकाल में उनके द्वारा जिले की कानून व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन ड्यूटी में बड़ी तत्परत, निष्ठा, सक्रियता और अनुशासन पूर्वक ड्यूटी की सराहना की गई!

सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में शामिल रहे अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं सैनिकों द्वारा भी संबंधित सेवानिवृत्त सैनिकों को पुष्पहार भेंट किया गया तथा अपने विचार साझा किए गए।

इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक (अ) अंकेश सोमानी, ललिता चौहान, हवलदार स्टोरमैन नितिन पूरे एवं बड़ी संख्या में होमगार्ड तथा एसडीईआरएफ जवान उपस्थित रहे।