लिधौरा जतारा विधायक एवं पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा हरिशंकर खटीक एवं सरोज राजपूत ने लिधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण व उद्घाटन किया, 30 बिस्तरीय हुआ अस्पताल।*
लिधौरा आज विधायक हरिशंकर खटीक एवं जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने लिधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का श्री हनुमान पट्ठा पर भव्य लोकार्पण व उद्घाटन किया एंव इस दौरान विधिवत पूजन किया गया। अस्पताल प्रांगण में ही पौधारोपण किया गया। मंच पर जतारा विधायक व पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, शिल्पी अतुल खटीक जनपद अध्यक्ष पलेरा,जनपद उपाध्यक्ष बृजेश रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीति बीडी शर्मा, जिला मंत्री मीरा खरे व भजनलाल कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष विजेता चढार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, भाजपा कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, देवीदयाल खर्द,पवन भट्ट, मंडल अध्यक्ष राजेश गौतम, रोहित चौरसिया, महेंद्र कुशवाहा, मनोज सिंह व रघुवीर राजपूत, रविंद्र चतुर्वेदी, महेश सैनी, राकेश खटीक, सौरभ खटीक,अशोक खटीक,अरविंद यादव, नीतू शर्मा, सचिन खटीक,अमन खर्द, तहसीलदार, डॉ अनिल गुप्ता, डॉ संजय अहिरवार, ज्योति पाठक सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, डॉक्टर व स्टाफ, पार्षद एवं अधिकारी कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हरिशंकर खटीक ने सभी वरिष्ठ लोगों का स्वागत किया।जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि लिधौरा एवं आसपास के क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिधौरा के अस्पताल का लोकार्पण व उद्घाटन हुआ है, जो मध्य प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत 4 करोड़ 45 लाख से निर्मित है। लिधौरा अस्पताल अब 6 बिस्तर से 30 बिस्तरीय अस्पताल हो गया है। अस्पताल होने से हमारे नागरिकों को अब दूर जाने की जरूरत नहीं है यही सर्व सुविधायुक्त और नई तकनीक मशीनों द्वारा अब यहां इलाज संभव हो पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें सभी जनप्रतिनिधि व आमजनमानस, नगरवासी शामिल हुए हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आज ग्रामीण लोगों तक पहुंच रहा है और विकास की मुख्य धारा में जोड़कर गरीब वंचित वर्ग उत्थान की ओर अग्रसर है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा शासन की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर आम लोगों को पहुंच रहा है, अस्पताल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा यहीं अच्छा इलाज उपलब्ध हो सकेगा, नई नई मशीनों के द्वारा प्रशिक्षित एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा अब इलाज संभव हो सकेगा।
Continue With Google