42 हजार स्कूलों के 5 लाख विद्यार्थियों में निसरपुर की छवि दूसरे नंबर पर

भोपाल में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित

निसरपुर। परमानंद वत्स एकेडमी निसरपुर की छात्रा छवि लोकेश मांगरोलिया ने राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 42 हजार स्कूलों के 5 लाख विद्यार्थियों ने सहभागिता की थी।

छवि ने प्रभावी भाषण और आत्मविश्वास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छवि को सम्मानित कर पुरस्कृत किया।

छवि की सफलता पर परमानंद वत्स एकेडमी के शिक्षकों, विद्यार्थियों और परिजनों ने खुशी जताई। क्षेत्रवासियों ने भी छात्रा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।