आगर-मालवा। प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं आगर-मालवा जिले के प्रभारी मंत्री *श्री नागर सिंह चौहान* ने शनिवार को नलखेड़ा स्थित शक्ति पीठ *मां पीतांबरा बगलामुखी देवी मंदिर* में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
*पूजा के साथ लिया विकास कार्यों का जायजा*
मंदिर में दर्शन के दौरान प्रभारी मंत्री ने मां बगलामुखी से प्रदेश एवं जिले वासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर बगलामुखी धाम में *‘देवी लोक’* के तहत प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री ने कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
उपस्थित रहे
इस अवसर पर विधायक माधव सिंह गहलोत, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।
बगलामुखी धाम को धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए ‘देवी लोक’ योजना के तहत कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं।
Continue With Google
Comments (0)