मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर जिला अधिकारियों को दिए निर्देश
कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुए
--
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुईं।
बजट 2026-27 में जलजीवन मिशन के लिए ₹4454 करोड़ का प्रावधान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सशक्त नेतृत्व में मध्यप्रदेश में हर घर जल का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश के 24411 ग्रामों को हर घर जल घोषित किया जा चुका है। बजट 2026-27 में पेयजल संरचना और सुदृढ़ीकरण के लिए नलकूप अनुरक्षण हेतु ₹104 करोड़, ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के लिए ₹165 करोड़, जल निगम द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 53 करोड़, सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं के सौर ऊर्जीकरण के लिए ₹156 करोड़, जलजीवन मिशन के लिए ₹4454 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

Continue With Google
Comments (0)