मालथौन में वुधवार को थाना परिसर में चैत्र नवरात्र और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार कमलेश कुमार सतनामी ने की। इसमें में प्रशासनिक अधिकारी धर्मगुरुओं, व्यापारियों और नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। और त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान तहसीलदार कमलेश कुमार सतनामी एवं थाना प्रभारी ने सभी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। तहसील डरने लोगों से अफवाह से बचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार से बक्सा नहीं जाएगा। सभी से आग्रह है कि त्योहारों को भाईचारे से मनाए और एक दूसरे का सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, जनपद उपाध्यक्ष बलवीर सिंह एव नगर के गणमान्य लोग नगर रक्षा समिति के सदस्य व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)