ओंकारेश्वर
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मांधाता विधानसभा क्रमांक 175 में करीब 35 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।
यह नियुक्तियां जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी की अनुशंसा पर की गई हैं, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसी क्रम में ओंकारेश्वर मंडलम अध्यक्ष पद पर चंद्रकांत माहिल्या को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनेगा।
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
इससे आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों में तेजी आएगी और क्षेत्र में राजनीतिक माहौल भी गर्माने की संभावना है।

Continue With Google
Comments (0)