निसरपुर में नेत्रदानी अभिषेक इंद्राड़िया का पगड़ी एवं अन्नदान कार्यक्रम संपन्न हुआ।
परिवार की स्वीकृति से स्वर्गीय अभिषेक का नेत्र दान किया गया।
पिताजी राजेंद्र रूपश्री इंद्रादडियां द्वारा अपने युवा पुत्र के नेत्रदान का बहुत ही साहसिक निर्णय लिया गया।
अपनी मृत्युपरांत भी अभिषेक दो लोगो की जिंदगी रोशन कर गया।
बड़वानी आई इंटरनेशनल समूह द्वारा परिवार को इस साहसिक कदम हेतु प्रशस्ति पत्र सौंपा गया।
परिवार द्वारा निसरपुर नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं में चिर स्मृति स्वरूप दान राशि प्रदान की गई।
स्वर्गीय अभिषेक के ननिहाल ग्राम बोरलॉय स्थित श्रीकृष्ण गौशाला हेतु भी सहयोग राशि प्रदान की गई ।
साथ ही श्री कष्टभंजन देव मंदिर, दाहोद, BAPS स्वामीनारायण मंदिर,कुक्षी एवं गायत्री प्रज्ञा पीठ की ग्राम खंडवा इकाई में भी सहयोग राशि दी गई।
प्रदीप एच मंडवाड़िया ने परिवार एवं स्वर्गस्थ अभिषेक के जीवन पर जानकारी दी।
पाटीदार सेवा संस्था,निसरपुर (बैंक) द्वारा 1 लाख की ,एवं जिला पाटीदार बैंक द्वारा 30 हजार रूपए की कुटुंब सहायता निधि शोक संतप्त परिवार को प्रदान की गई।
युवा पुत्र का असमय चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय शती है।

Continue With Google
Comments (0)