अनूपपुर: "दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान" का दूसरा चरण 17 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों से जोड़ते हुए दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना और उनके आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है।

जिला पंचायत सदस्य श्री नर्मदा प्रसाद सिंह की उपस्थिति में, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. बी बी चौधरी, डॉ. प्रकृति सिंह, डॉ. लोकेश कुमार मोहबे, श्री टी एस मरावी और उनकी टीम ने विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के ग्राम लखौरा का भ्रमण किया। उन्होंने तीन प्रमुख पशुपालकों — श्री अर्जुन यादव, श्री चमरू यादव, और श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया।

इस दौरान, पशुपालकों को निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी गई:

  • पशु नस्ल सुधार
  • पशु पोषण और संतुलित आहार
  • पशु स्वास्थ्य प्रबंधन
  • नियमित टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान

पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रख-रखाव, रोगों से बचाव और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी भी दी गई.