पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव, हजारों दीपों से जगमगाया कट्ठीवाड़ा अंचल
पंचायतों, मंदिरों और ग्रामीण हितग्राहियों के घरों में हुआ दीप प्रज्वलन, उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना

कट्ठीवाड़ा। प्रेम गुप्ता 

मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को कट्ठीवाड़ा अंचल दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। पंचायतों, मंदिरों और ग्रामीण हितग्राहियों के घरों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।
 

धनार माता मंदिर में भी रोशन हुआ परिसर
धनार माता मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक प्रभारी, तहसीलदार सुनील डावर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जयराज जादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कनेश, आशीष गुप्ता, महेंद्र गुप्ता एवं सचिव रवि बामनिया सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित किए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस आयोजन में मौजूद रहे।
पंचायतों और गांवों में जले दीप
ग्राम पंचायत बैज, खामड़का, हवेलीखेड़ा, इंदलावाट और कट्ठीवाड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित हुए। ग्रामीणों और विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों ने अपने घरों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 

डूंगरी माता की सीढ़ियां भी दीपों से जगमगाईं
क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल डूंगरी माता मंदिर की पहाड़ी पर स्थित सीढ़ियों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। मंडल अध्यक्ष जयराज जादव ने दीप जलाकर आयोजन में सहभागिता की। इस दौरान मंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

 

विकास योजनाओं का किया उल्लेख
मंडल अध्यक्ष जयराज जादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, खाद्यान्न, महिला सशक्तिकरण, सड़क एवं कनेक्टिविटी सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से आम जनता के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से देश में विकास और कनेक्टिविटी को गति मिली है तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत पहचान बनी है।
दीपोत्सव के दौरान पूरे अंचल में उत्सव और शुभकामनाओं का माहौल नजर आया।