*मोहनगढ़ पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूक* *मोहनगढ़।* पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा और एसडीओपी अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोहनगढ़ थाना प्रभारी अंकित दुबे ने बताया कि उमंग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम गोर में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) 2012 के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान, असुरक्षित स्थिति से बचाव और किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता और सही जानकारी ही अपराधों से बचाव में अहम भूमिका निभाती है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*मोहनगढ़ पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूक* *मोहनगढ़।* पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पु
September 23, 2026 03:42 PM
1 min read
1 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google