विकास खण्ड मोहगॉव जनपद शिक्षा केंद्र में FLN प्रशिक्षण संपन्न

राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश अनुसार एवं कलेक्टर राहुल नामदेव धोते मुख्य कार्यपालिका अधिकारी शाश्वत मीणा जिला पंचायत तथा जिला परियोजना समन्वयक अशोक शुक्ला के निर्देशन में मोहगांव में FLN प्रशिक्षण संपन्न हुआ जनपद शिक्षा केंद्र के तत्वाधान में विकासखंड मोहगांव में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमें 103 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया कक्षा एक दो मैं बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता ज्ञान के संबंध में बुनियादी में भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर द्वारा विशेष गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया गया बड़ी शालीनता से तीन कक्षा में उक्त प्रशिक्षण माध्यमिक शाला परिसर मोहगांव में संपन्न हुआ उक्त प्रशिक्षण में आदरणीय जनपद अध्यक्ष गतसिंह भवेदी एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री शिव कुमार अड्डू भैया मिश्रा उपस्थित हुए और उन्होंने मोहगांव में शिक्षा को ऊंचाई तक ले जाने एवं बच्चों में कौशल विकसित करने हेतु शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अजीत जैन एवं विकासखंड स्त्रोत सामान्य डॉक्टर विनीत कुमार दुबे ने भी उक्त प्रशिक्षण में अपना योगदान दिया एवं शिक्षकों को समय पर उपस्थित होकर बच्चों के भविष्य संवारने की प्रेरणा दी समस्त शिक्षकों से उन्होंने जीवन के अपने अमूल्य क्षणों को बच्चों को समर्पित करने और उनके जीवन को स्वर्णिम बनाने हेतु आह्वान किया उक्त प्रशिक्षण में समस्त मास्टर ट्रेनर्स तीन कक्षा में उपस्थित रहे एवं तकनीकी उपकरणों से तथा समस्त सहायक सामग्रियों की सहायता से प्रशिक्षण को अंजाम दिया घनश्याम यादव पुरुषोत्तम नरते दयाराम धुर्वे कामता बैरागी बैनीराम भॉवरे सुखलाल सैयाम प्रशिक्षक की भूमिका में थे,,समस्त जनशिक्षक एवं कार्यालयीन कर्मचारियों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया