*मोहगांव विकासखंड के उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ सेवा संकल्प अभियान का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम*
 'सेवा संकल्प अभियान - 2026' के आयोजन के संबंध में निर्देश एवं कार्ययोजनाआदेश/प्रस्तावना:स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट विद्यालय मोहगांव में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत विभिन्न रचनात्मक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अभियान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों (अभिभावकों) की सक्रिय सहभागिता रही। साप्ताहिक एवं दैनिक गतिविधियों की समय-सारणी 
 1: रचनात्मक प्रतियोगिताएं (मेरे सपनों का भारत)विषय: 'विकसित भारत @2047 की संकल्पना'गतिविधियां: विद्यालय स्तर पर चित्रकला (Drawing), निबंध लेखन, भाषण (Debate) और क्विज (सामान्य ज्ञान) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।उद्देश्य: विद्यार्थियों को देश की विकास यात्रा से जोड़ना और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करना।चरण 2: 'सेवा मेरा योगदान' विशेष सप्ताह (2 से 10 अक्टूबर 2026)गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक स्कूल स्तर पर निम्नलिखित व्यावहारिक सेवा कार्य किए गए:पर्यावरण एवं स्वास्थ्य: सघन पौधरोपण (वृक्षारोपण), प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता अभियान और विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान।स्वास्थ्य एवं जीवन शैली: विद्यार्थियों के लिए योग, ध्यान (Meditation) सत्र और पोषण एवं एनीमिया (Anemia) जागरूकता शिविर。सामाजिक चेतना: सड़क सुरक्षा (Road Safety), साइबर सुरक्षा, नशा-मुक्ति जागरूकता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।चरण 3: नमो सेवागाथा एवं नुक्कड़ नाटकगतिविधि: महापुरुषों और प्रधानमंत्री जी के सेवा कार्यों पर आधारित 'नमो सेवागाथा' प्रेरक प्रसंग सुनाए गए।सांस्कृतिक प्रस्तुति: स्कूल के सांस्कृतिक दलों द्वारा 'सेवाभाव' थीम पर आधारित विशेष नुक्कड़ नाटकों और देशभक्ति कार्यक्रमों का मंचन किया गया।
आज दिनांक कि 21/9/2026 को कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट विद्यालय मोहगांव में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में सफल हुए बच्चों को पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र वितरित किए गए 
उत्कृष्ट विद्यालय मोहगांव के प्राचार्य श्री दीपक कच्छवाहा जी एवं क्षेत्रीय जैन प्रतिनिधि श्रीमती रक्षा अग्रवाल, अवधेश दुबे, ओम झारिया जी एवं नर्मदा पुस्तक भंडार के संचालक कृष्णा अग्रवाल जी ने बताया की पुरस्कार वितरण के लिए छात्रों का चयन करने में बहुत परेशानी हुई क्योंकि सभी छात्रों ने बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए विजेता को चुनना बहुत कठिन हो गया था लेकिन प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए नाम तो तय करना ही था।
जो छात्र एवं छात्राएं विजय नहीं हो पाए उन्हें भी भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगों के द्वारा उनका उत्साह वर्धन किया।
सभी छात्र एवं छात्राओं का कार्यक्रम में ओजस्वी प्रदर्शन देखकर सभी को लगा कि देश का भविष्य बहुत ही सुरक्षित हाथों में है यह आने वाले समय में देश का नाम रोशन करके भारत देश की तस्वीर बदलेंगे।