*मोहगांव में किसानों की समस्याओं पर होगा मंथन!*

*वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.के. मंडाले की खास अपील- संगोष्ठी में पहुंचें किसान- सवाल पूछें और जानें समाधान*

*मोहगांव / मंडला-* आपको बता दे कि- किसानों की खुशहाली- बेहतर फसल उत्पादन और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *कृषि विभाग मोहगांव द्वारा-13 अक्टूबर-2026 दिन मंगलवार को मंगल भवन मोहगांव में कृषक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी* संगोष्ठी में रबी फसल की तैयारी- गुणवत्तापूर्ण बीज- संतुलित उर्वरक उपयोग- रोग एवं कीट नियंत्रण- फसल बीमा और शासन की कृषि योजनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी- इस आयोजन में *वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर.के. मंडाले की भूमिका अहम रहेगी-* उनका विशेष जोर किसानों तक उपयोगी कृषि जानकारी पहुंचाने और खेती- किसानी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर है

*बरिष्ठ क्रषि विकास अधिकारी- श्री आर.के. मंडाले ने क्षेत्र के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में संगोष्ठी में पहुंचें- अपने खेत- बीज- खाद- फसल बीमा और फसलों में होने वाली बीमारियों से जुड़े सवाल खुलकर रखें और कृषि विशेषज्ञों एवं अधिकारियों से समाधान की जानकारी प्राप्त करें*

बरिष्ठ क्रषि विकास अधिकारी *श्री मंडाले जी का कहना है कि- किसान भाइयों बेहतर पैदावार के लिए मेहनत के साथ सही जानकारी और वैज्ञानिक तकनीक भी जरूरी है* इसलिए इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी खेती को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं

*दिनांक-13 अक्टूबर-2026 दिन मंगलवार मंगलवार- समय दोपहर-12 बजे से- स्थान- मंगल भवन- मोहगांव*