*मध्यप्रदेश शासन की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मोहगाँव ब्लॉक के सिंगारपुर में दो दिनों से खराब पड़ी है सरकारी एम्बुलेंस*

मंडला। मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का बड़ा उदाहरण मोहगाँव ब्लॉक में देखने को मिला है। ब्लॉक के *बाजार चौक सिंगारपुर* में स्वास्थ्य विभाग की सरकारी एम्बुलेंस दो दिनों से खराब अवस्था में खड़ी है।

एम्बुलेंस खराब होने से क्षेत्र के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपातकाल में मरीजों को अस्पताल कैसे पहुंचाया जाए, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

स्थानीय निवासी समाजसेवी अजय बैरागी सहित क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मरीजों को मजबूरन *प्राइवेट वाहनों से अस्पताल* पहुंचाना पड़ रहा है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।

मध्य प्रदेश सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मोहगाँव ब्लॉक के जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द एम्बुलेंस को सुधारने और नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है।